Top News

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को 2 दिन पूर्व ज्ञापन

बिधूना औरैया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को 2 दिन पूर्व ज्ञापन देकर धान खरीद में हो रही धांधली पर रोक लगाए जाने की मांग की थी। लेकिन कार्यवाही न होने के बाद भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत अपने पदाधिकारियों के साथ बुधवार को मंडी परिसर में बने मंदिर पर आमरण अनशन पर बैठ गए और उन्होंने मांग की है कि छोटे किसानों के साथ धान खरीद में हो रही भारी लापरवाही को रोका जाए वही 80 से 90 कुंटल लेकर आ रहे दलालों का धान खरीद बंद की जाए जिससे छोटा किसान सरकार द्वारा धान मूल्य का लाभ ले सके।  आवरण अनशन पर किसान संजय चौहान नरेंद्र पाल प्रमोद वर्मा  ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राजपु त ,राम प्रकाश , गुड्डू, दयाराम, राजाराम गौतम बिमलेश कुमार जिला सचिव आदि किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم