Top News

माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष उमाकांन्त व महामंत्री होशियार सिंह पुनः निर्वाचित हुए*

*माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष उमाकांन्त व महामंत्री होशियार सिंह  पुनः निर्वाचित हुए*

*औरैया।* माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट जनपद औरैया का जिला कार्यकरिणी का निर्वाचन जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में संपन्न हुआ जिसमें लगातार सातवीं वार अध्यक्ष पद पर उमाकांन्त दीक्षित प्रधानाचार्य बुद्धमती इंटर कॉलेज औरैया को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।  महामंत्री पद पर  होशियार सिंह राजपूत व्यायाम शिक्षक जनता इंटर कॉलेज अजीतमल को पुनः निर्वाचित किया गया।अन्य सभी पदों पर निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। फर्रुखाबाद से आए प्रदेश से नामित चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह ने विधि सम्मत चुनाव संपन्न कराया । इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रेम नारायण दुबे व उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा औरैया राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के मंडलीय संरक्षक  सुरेश चंद्र पांडे व प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय प्रधानाचार्य आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم