*शैलेन्द्र अध्यक्ष एवं मंजू बनी महामंत्री*
*उ0प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाईकर्मी संघ की ब्लाक ईकाई का हुआ गठन*
*अजीतमल,औरैया।* उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्म संघ की ब्लाक ईकाई का चुनाव आज ब्लाक परिसर में किया गया। चुनाव अधिकारी नीतेश कुमार एवं आदित्य कुमार पाल के देखरेख में सम्पन्न हुये चुनाव में शैलेन्द्र कुमार को ब्लाक अध्यक्ष एवं मंजू देवी को महामंत्री चुना गया, तथा कोषाघ्यक्ष पद पर राधाकृष्ण का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का संघ के लोगेा ने मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लाक क्षेत्र के समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know