*निरीक्षण के दौरान गदगद दिखी आईआईटी टीम*
*अजीतमल,औरैया।* डिशवाशर मशीन को आईआईटी कानपुर के हॉस्टल में लगाया जाएगा। 32 आईआईटी/ एन एन आई टी कॉलेज सहित बड़े स्थानों पर यह मशीन लगाई जाएगी।
यह बात बाबरपुर कस्बा स्थित टेकोरेंज इंजीनियरिंग लि0 पहुंचे आईआईटी कानपुर इंचार्ज प्रो0 अमिताभ बंदोपाध्याय ने कही। वह आईआईटी पोर्टफोलियो मैनेजर अनिमेष मिश्रा, व आईआईटी मीडिया मेम्बर ऋषभ के साथ, आईआईटियन अनिवेश चतुर्वेदी द्वारा बनाई गई डिशवाशर मशीन का भौतिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। डिशवाशर मशीन में धुलाई, सफाई, ड्रायर, सेनेटाइजर होकर नेपकिन के साथ निकल कर स्टैंड में लगने वाली प्लेटों के लिये काउंटिंग की भी व्यवस्था देख गदगद दिखे। अब किसी को प्लेटो के गिनने की भी आवश्यकता नही होगी। सभी काम इस छोटी से मशीन में निहित हैं। वही उन्होंने वायर क्रिम्पिंग मशीन, छोटी गलियों/जगहों के लिये तैयार की गई ड्रिल मशीन आदि का अवलोकन किया। तथा प्रोडक्ट/प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। साथ ही आईआईटी से हर सम्भव मदद देकर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रो0 अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि अनिवेश चतुर्वेदी ने ग्रामीण परिवेश में जो काम कर दिखाया है वह अद्वितीय है। वह निश्चित ही युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है। साथ ही उसने के कई लोगो को रोजगार भी दिया है। उसकी इस उड़ान में आईआईटी हमेशा सहयोग करेगा। नई नई तकनीक के निर्माण के लिये आईआईटी में अनिवेश के साथ बैठकर विमर्श किया जाएगा। अनिवेष ने ऐसे प्रोडक्ट बनाये है जो देश में अभी तक बने ही नहीं है । पहली बार डिशवाशर मशीन बनी है। और भी बना रहा है। आईआईटी कानपुर में अनिवेश के साथ बैठकर अभी और भी अन्य प्रोडक्ट के बारे में विचार होगा। निश्चित ही आत्मनिर्भर भारत के सपने की प्रक्रिया में अनिवेश का बहुत बड़ा योगदान रहेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know