Top News

आर्थिक तंगी को नहीं झेल पाई महिला मौत को लगाया गले

*आर्थिक तंगी को नहीं झेल पाई महिला मौत को लगाया गले*

 *इज्जत घर की चौखट से लटकता मिला महिला का शव*
 
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर गांव में इज्जत घर की एक चौखट से महिला का शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए । लोगों की माने तो 5 बच्चों की परवरिश और पति की आर्थिक स्थित से हो रही तंगी से जूझ रही महिला ने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।वही मायके पक्ष से पहुंचे लोगों ने भी किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
   ग्राम गाजीपुर निवासी देवेंद्र कुमार दोहरे की शादी 12 वर्ष पूर्व आलमगीरपुर निवासी आरती के साथ हुई थी ।शादी के बाद 5 बच्चे शिवानी, रिया ,दिव्या ,खुशी व देवेश पैदा हुए। खेतों में निराई गुड़ाई कर मिलने वाली मजदूरी 5 बच्चों और पत्नी की परवरिश के लिए पूरी नहीं हो पा रही थी । तो देवेंद्र कुमार पूरे परिवार के साथ अटसू कस्बे में कमरा किराए पर लेकर रहने लगा। जहां किसी निर्माण आदि में मजदूरी कर भरण पोषण करने लगा। इससे भी जब उसका भरण पोषण संभव नहीं हो सका। तो 1 माह पूर्व परिवार को लेकर फिर से अपने गांव गाजीपुर लौट गया । बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता में डूबी आरती भी बीमार रहने लगी । लेकिन देवेंद्र उसे सब कुछ ठीक-ठाक हो जाने का भरोसा देता रहा।   शनिवार को देर शाम सभी लोग घर के कमरे में लेटे थे। आरती लघु शंका का बहाना कर इज्जत घर की ओर चली आई।जब काफी देर वापस नहीं लौटी। तो उसकी बड़ी पुत्री शिवानी ने जाकर देखा। तो मां को इज्जत घर की चौखट से रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता देख चीखना शुरू कर दिया । शोरगुल सुनकर परिजन व अन्य लोग आ गए। जब तक उसे फांसी के फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक (अपराध) गया प्रसाद ने बताया कि महिला की मौत की फौती सूचना उसके पति देवेंद्र कुमार द्वारा दी गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना दे दी गई थी। लेकिन सभी लोगों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم