Top News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हुआ आयोजन

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हुआ आयोजन*

*अजीतमल,औरैया।* शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार सचिव  दिवाकर कुमार के निर्देशन मे ग्राम पंचायत चिटकापुर मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी राज बहादुर मौर्य व राजस्व विभाग से लेखपाल अमित तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीतमल से डॉ जितेंद्र सिंह डॉ रूबी सिंह, डॉ अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ प्रीति पाल व संतोष कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान वीरेंद्र सिंह कुशवाह प्राधिकरण से देवानंद दीक्षित, गोविंद सिंह, अमित कुमार, संजीव कुमार, बृजेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि मौर्या के द्वारा ब्लॉक से संबंधित शासन की जानकारी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं राजस्व से लेखपाल अमित तिवारी द्वारा  राजस्व संबंधी जानकारियां दी गई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल से डॉ रूबी सिंह ने कोविड-19 वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक किया वाह वैक्सीन से बिलकुल डरने की आवश्यकता नहीं है वही प्राधिकरण से देवानंद दीक्षित ने विधिक से संबंधित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में एवं नशे से होने वाले नुकसानं के बारे में विस्तार से बताया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم