Top News

वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा का अजीतमल में हुआ स्वागत

*वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा का अजीतमल मे हुआ स्वागत*

 *राजनीति मे हिस्सेदारी की  मांग को लेकर  बाबरपुर अजीतमल कस्बे में पहुंची  बैश्य  राजनेतिक हिस्सेदारी यात्रा का  जोरदारी से स्वागत हुआ।*
     
*अजीतमल,औरैया।* शुक्रवार को वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता की अगुवाई में नगर मे पहुंची वैश्य  राजनैतिक हिस्सेदारी यात्रा का  जोरदारी से स्वागत हुआ फफूंद रोड , इटावा रोड  पर पैदल यात्रा का स्थानीय समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा नगर पंचायत  कार्यालय पहुंची  जहां नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल ने  मुख्य अथिति  का तलवार भेट कर स्वागत किया । अपने उद्बोधन में  सुमंत गुप्ता ने कहा कि 5दिसंबर से लक्ष्य 2022 को लेकर शुरू हुई यात्रा प्रदेश मे कई स्थानों पर होती हुई  बाबरपुर पहुंची  उन्होंने  लोगो से अपील की कि  उसी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट करे जिसमे  बैश्य प्रत्याशियों की  राजनेतिक हिस्सेदारी  हो। राजनेतिक पार्टियां वैश्य समाज के लोगों का सिर्फ वोट,नोट के लिए इस्तेमाल करती है  उन्हे टिकट मे हिस्सेदारी नहीं देती। इसके अलावा मदन लाल पोरवाल, बृजेन्द्र गुप्ता गुड्डू दादा, प्रेम गुप्ता ,अनूप गुप्ता ,  शंकर पोरवाल, विपिन गुप्ता , मानवेंद्र पोरवाल ,  स्वदेश  पोरवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  काशी राम पोरवाल ने की  इस दौरान सरस गुप्ता,  राम प्रकाश पोरवाल,टार्जन विश्नोई,  विकाश पोरवाल, मनोज गुप्ता , भाई जी अग्रवाल , शेष कुमार , सुबोध गुप्ता , कल्लू महाजन,मिट्ठू पोरवाल , केदू पोरवाल,   सहित सैकड़ों की संख्या मे बैश्य  समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم