*संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी में दिया धरना*|
*बिधूना, औरैया।* रविवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी माँगों को लेकर सीएचसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आगरा में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा दूर दराज में स्थानांतरण के कारण तनाव में आत्महत्या कर लिये जाने पर दिवंगत आत्मा की शाँति के लिये शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री डॉ एसपी सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्दय मिशन संविदा संघ के द्वारा समूचे प्रदेश में हर ब्लाक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा संघ की सात सूत्री मांगे हैं जिसमें सारी मांगे जायज है। कहा कोविड-19 के दौरान जिनको कोरोना योद्धा के नाम से सम्मानित किया जाता था, आज उन्हीं के साथ शोषण हो रहा है। इस दौरान यह भी कहा गया था, कि प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, और वेतनमान किया जाएगा। कहा संविदा कर्मी आधे वेतन में जो कार्य कर रहे हैं। वही कार्य परमानेंट करमचारी करता है जिसे 2 - 3 गुना वेतन मिलता है। उन्होंने कहा संविदा कर्मियो को सरकार से बहुत उम्मीद थी लेकिन जो रवैया अपनाया जा रहा है उससे संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा आशा बहुओं का भी कोई मानदेय फिक्स नहीं है उन्हें भी 2-3 हजार रुपये के लिए भी दसों चक्कर लगाने पड़ते हैं| उन्होंने कहा जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा| इस मौके पर शैलेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर परवेज अहमद ,अमित कुमार स्टाफ नर्स ,जयवीर सिंह ,दिलीप सीएचओ प्रीति एएनएम , शिवांगी एएनएम राधा संगिनी साधना संगिनी एवं बड़ी संख्या में आशा बहनों ने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सेंगर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सेंगर ने मांग पत्र को जन प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।कहा उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री संविदा कर्मियों की जायज माँगों पर निश्चित ही सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे |इस अवसर पर बिधूना सीएचसी पर भी संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know