Top News

धान खरीद को लेकर हो रही धांधली मे किसान यूनियन के पदाधिकारी बैठे अनशन पर!

धान खरीद को लेकर हो रही धांधली मे  किसान यूनियन के पदाधिकारी बैठे अनशन पर! 

बिधूना(औरैया)- खबर औरैया जनपद के कस्बा बिधूना की मंडी समिति से है जहां धान खरीदारी मे चल रही धांधली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के साथ कई पदाधिकारी व किसान अनशन पर बैठ गये है  यूनियन जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने 3 मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था जिसमें धान खरीद में हो रही धांधली को रोकने की अपील की गई थी और किसानो के धान को सरकार के द्वारा तय की गयी राशि पर लिया जाए! और इस सत्र में जितनी भी धान की खरीद की गई है वह प्रकाशित की जाए, मंडी में धान बेचने आए छोटे  किसानों का भी धान खरीदा जाए किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने कहा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं उनका और किसानों का आमरण अनशन जारी रहेगा जिसमें यदि कोई हां नहीं होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी! 
रिपोर्ट-बल्लू शर्मा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم