*तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग*
*बिधूना,औरैया।* तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के साथ सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग कर नयी कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। आम सभा में नयी कार्यकारिणी के चुनाव के निर्णय के साथ वर्ष 2021- 22 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं। सिविल बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में अतिशीघ्र नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। आम सभा की बैठक में अधिवक्ताओं के द्वारा एक एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया है जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अवनींद्र कौशिक को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन बनाया गया जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कठेरिया , धीरेश श्रीवास्तव ,सनोज यादव, अरुण भदोरिया को एल्डर्स कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है| एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अवनींद्र कौशिक ने कहा कि अतिशीघ्र निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी ताकि वर्ष 2021- 22 नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know