*डॉ0 सुधांशु दीक्षित बने फफूंद अस्पताल के डॉक्टर*
*कस्बा के लोगो ने अस्पताल पहुच कर किया डॉक्टर का स्वागत*
*फफूंद,औरैया।* कस्बा के ककोर मार्ग पर स्थित प्रथमिक स्वास्थ केंद्र/ महिला चिकित्सालय में डाक्टर बिहीन चल रहा था। जिसकी बजह से अस्पताल आने वाले मरीजो को निराश होकर जाना पड़ता था। मंगलवार को जिला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुधांशु दीक्षित को फफूंद अस्पताल की कमान मिली। अस्पताल में आते ही उन्होंने मरीजो को देखा।
फफूंद अस्पताल में तैनात डॉ0 अरूण गुप्ता का ट्रांसफर ककोर में कर दिया गया। जिसकी वजह से डाक्टर बिहीन अस्पताल चल रहा था। यहां पर आने वाले मरीज डॉक्टर के नही होने से मायुष होकर लौट जाते थे। जिसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से डॉक्टर की तैनाती करवाये जाने की मांग की मंगलवार को जिला के वरिष्ठ चिकित्सक/ जिला कुष्ट अधिकारी डॉ0 सुधांशु दीक्षित को फफूंद सरकारी अस्पताल का चार्ज दिया गया। मंगलवार को उन्होंने चार्ज लिया। बुधवार को कस्बा के लोगो को जानकारी होते ही कस्बा के व्यापारी नेता मानवेन्द्र पोरवाल,डॉ0 बब्लू शर्मा,शिव नारायण मिश्रा, मोहम्मद अफजल, परवेज आलम,आफाक रहमानी, शादाब अहमद, सभासद प्रबल शर्मा ने अस्पताल पहुच कर डाक्टर सुधांशु दीक्षित का फूल माला पहना कर स्वागत किया।बताते चले की डॉ0 सुधांशु दीक्षित विगत 1995 में फफूंद प्रथमिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक बने थे। जो 2004 तक फफूंद अस्पताल में रहे उस समय इटावा जनपद था। जिसकी वजह से इनका ट्रांसफर उदी अस्पताल में कर दिया गया था। फफूंद के लोगो के साथ डॉक्टर सुधांशु दीक्षित का बहुत लगाव है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know