*एनटीपीसी संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रबन्धन के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से होगा विरोध*
*दिबियापुर औरैया।* मंगलवार को एनटीपीसी इम्पलाईज यूनियन व
बीएमएस एनटीपीसी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें पदाधिकारियों ने बताया कि एन टी पी सी से जुड़े कामगार कर्मचारियों के सर्विस से जुड़े कोई भी नियम-कानून पारित होने के पहले एनटीपीसी द्वारा गठित एन.बी.सी. फोरम में विस्तार से चर्चा करके सभी प्रतिनिधियों से आम सहमति से विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिया जाता है। इसी के तहत प्रत्येक वर्ष कम्पनी के लाभांश का कुछ हिस्सा कर्मचारियों को जिसमें खास तौर से कार्यपालक वर्ग को पीआरपी (प्रोफिट रिलेटेड पें) के रूप में 40 प्रतिशत से 100 प्रतिशत बेसिक के आधार पर करोड़ों रुपये का रहा है। दूसरी तरफ कामगार कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया के मामूली सी धनराशि देकर संतुष्ट किया जाता है। इसी क्रम में 2020-21 के पी आर पी के संबन्ध में सभी यूनियन के साथ 11 अगस्त 2021 से 3 दिसम्बर तक एन बी सी की कुल 4 बैठक सम्पन्न हुई। चौथी बैठक बीते 3 दिसम्बर को प्रबंधन ने सभी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ एक्सग्रेसिया पर सहमति बनाने का प्रयास किया जिसमें लगभग 55 प्रतिनिधियों में से 19 प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये। इसके वाबजूद प्रबंधन ने अलोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हुए 9 दिसम्बर 2021 को एक्सग्रेसिया को बिना किसी फार्मूले के कर्मचारियों के जमा कर दिया। जबकि 55 प्रतिनिधियों में से 31 यूनियनों के प्रतिनिधियों ने एक कम्पनी एक फार्मूला के तहत प्रोफिट शेयरिंग/पी.आर. पी. की मांग के साथ-साथ कर्मचारियों के ग्रोथ से जुड़ें विभिन्न मुद्दों को सुलझाने हेतु आग्रह कर रहे थे। मांगे न मानने पर मीटिंग से बिना किसी निष्कर्ष के बाहर आ गए। इसी कारण उपरोक्त के निराकरण हेतु अधिकतम यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न चरणों में आंदोलन का रास्ता अपनाना जा रहा है जो 21 दिसम्बर से 3 जनवरी 2022 तक गेट मीटिंग, ब्लेक बैज/डिमाण्ड बैज, केन्डिल मार्च आदि का आंदोलन का स्वरूप रखा है। इसके आगे भी अगर प्रबंधन ने मांगे नहीं मानी तो आगे भूख हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने हेतु प्रस्तावित है। प्रेस वार्ता में राजेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष एनटीपीसी इम्पलाईज यूनियन ,रेवती रमण अध्यक्ष, औ. गै.पा. एनटीपीसी कर्मचारी संघ (बी.एम.एस.) ,संतोष कुमार महामंत्री, एनटीपीसी इम्पलाईज यूनियन ,बी. एस. कुशवाह महामंत्री, औ. गै.पा. एनटीपीसी कर्मचारी संघ (बी.एम.एस.), एस पी सारस्वत,पी के मिश्रा ,यू के मिश्रा ,देशराज गौतम , राम प्रकाश,रज्जन बाबू , राजेंद्र , आर वी चौधरी,मुकेश , जे के ठाकुर,सत्य प्रकाश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know