*डीएम व एसपी ने गरीब असहाय लोगों को बांटे कंबल*
*बिधूना,औरैया।* शनिवार को कोतवाली परिसर में गरीब असहाय जरूरतमंदों को जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम रामअवतार के अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने गरीब असहाय जरुरतमंदो को हाँ कम्बल प्रदान किये वहीं गरीब बच्चों को वस्त्र आदि प्रदान किये। इस अवसर उन्होंने समाजसेवियों स्वयंसेवी संस्थाओं एंव समाज के आर्थिक रुप से सम्पन्न लोगों से गरीबों के लिये मदद के लिये हाथ आगे बढाने का आव्हान किया। कहा गरीबों की सेवा से बढकर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नियमित अलाव जलवाने के भी स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिये। इस अवसर पर कानून गो संदीप कुमार ,सत्येन्द्र तिवारी, समाज सेवा समिति के सचिव अजय अग्निहोत्री आदि सहित कोतवाली के सभी उपनिरीक्षक एंव आरक्षी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know