Top News

मरम्मत के लिए अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग बंद, बिधूना फफूंद मार्ग बाधित

*मरम्मत के लिए अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग बंद, बिधूना फफूंद मार्ग बाधित*

*बिधूना फफूंद रोड पर स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग को तीन दिन के लिए की गई बंद*

*अछल्दा,औरैया।* रेलवे क्रासिंग पर  मरम्मत कार्य के लिए बुधवार सुबह बंद कर दिया गया। इस कवायद से बिधूना फफूंद मार्ग बाधित हो गया है। यहां से गुजरने वाले तमाम वाहनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं आम वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें गेट नंबर 14 व 15 का  सहारा लेना पड़ा है।
दूसरे दिन बुधवार सुबह मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस मरम्मत कार्य के लिए ये क्रासिंग आज शाम छः बजे तक के लिए बंद की गई है। रेलवे क्रासिंग बंद होने के शुरूआती घंटो में यहां वाहनों की लम्बी कतार लगी दिखाई दी। वहीं क्रासिंग के लम्बे समय के लिए बंद होने की सूचना पर वाहनों को वापिस किया गया। इस दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड से होते हुए गेट नंबर 14, से वाहनोें को डायवर्ट किया गया। तमाम वाहनों को 10 से 15 किलोमीटर तक का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। वहीं तमाम स्थानीय वाहनों द्वारा जुगत के रास्तों से वाहनों का लाया ले जाने को मजबूर होना पड़ा है कस्बे की सकरी सड़कों पर वाहनों के आमने सामने आने से अधिक दिक्कत रही।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم