*वन विभाग के जंगल मे मिला फांसी पर झूलता युवक का शव*
पाता गाँव स्थित वन विभाग के जंगल मे फाँसी पर झूलते युवक की नही हो सकी शिनाख्त।
शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
पाता / औरैया
थाना क्षेत्र के एक गांव के बहार स्थित वन विभाग के जंगल मे एक युवक के शव को सीसम के पेड़ पर लटका हुआ लोगो ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव की शिनाख्त करवाना चाही लेकिन युवक के शव की शिनाख्त नही हो सकी।
शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के पाता कन्हों मार्ग पर पाता गांव के पास में स्थित वन विभाग के जंगल मे एक आज्ञात युवक का शव सीसम के पेड़ पर लाल गमछा से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसको वहां से निकल रहे राहगीरों ने देखा तो भीड़ एकत्रित होने लगी देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव को पेड़ से उतरवाया। जिसके दाहिने हाथ पर नीरज लिखा है। पुलिस ने मृतक की जेब की तलासी ली उसके पास से कुछ भी नही मिला पुलिस शव की शिनाख्त करवाने में लगी रही लेकिन घटना स्थल पर शव की शिनाख्त नही हो सकी,थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know