*महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति मिड टर्म की परीक्षाएं प्रारंभ*
*फफूंद,औरैया।* मां आरके देवी महाविद्यालय, टीकमपुर फफूंद औरैया के प्राचार्य ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि महाविद्यालय में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सभी संकायों( बी. ए, बी. एस. सी, बी. कॉम) के प्रथम वर्ष की नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार मिड टर्म की परीक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो चुकी हैं। सभी पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हुए अपना बकाया शुल्क जमा करें। मिड टर्म परीक्षा में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों को सेमेस्टर परीक्षा में मिड टर्म के प्राप्तांक न होने के कारण नहीं दिए जा सकेंगे जिससे कि उनके परीक्षाफल पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ना स्वाभाविक है जिसके लिए परीक्षा न देने वाले छात्र-छात्राएं स्वयं उत्तरदायी होंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रथम वर्ष के सभी संकायों में सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को मैसेज द्वारा सूचित किया जा चुका है।अतः आज तक अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी आगे की परीक्षाओं में सम्मिलित होकर अपने वार्षिक परीक्षा फल को बेहतर बनाने के लिए मिड टर्म परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से शामिल होना सुनिश्चित करें।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know