*युवक ने झोपड़ी में लगाई आग पुलिस ने पकड़ा*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक झोपड़ी में आग लगा दी जिससे वहां रखा भूंसा और ग्रहस्थी का सामान जलकर राख हो गया पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी देवर को पकड़कर थाने ले गयी।
गांव नवादा निवासी रीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव में ही अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी बना रखी है।जिसमे उसके पालतू पशु बंधते है।रविवार की रात उसके पति वही सो रहे थे रात में ही कब्जे की नीयत से उसके देवर ने झोपड़ी में आग लगा दी जिससे वहां रखा दस क्विंटल भूंसा और ग्रहस्थी का सामान चारपायी रजाई गद्दे जलकर राख हो गये जब उसने देवर से विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गयी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know