Top News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीद सैनिकों को किया याद



*सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीद सैनिकों को किया याद*
*शहीद सैनिकों के आश्रितों की मदद करें औरैया वासी - डीएम* 
*औरैया 07 दिसम्बर , 2021*  सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को झण्डा लगाते हुये देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया। साथ ही इस दौरान शहीदों को भी याद किया गया। इसके अलावा जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी प्रतीक झण्डे लगाये गये तथा  समस्त विभागों के स्टाफ को प्रतीकात्मक झण्डे लगाये तथा अंशदान प्राप्त किया।_

_जिलाधिकारी ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर उन सभी शहीद जवानों को याद किया, जिन्होने देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से दुशमनों का मुकलबा किया और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होने सभी जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि अधिक से अधिक लोग सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर झण्डे की खरीद करें ताकि अधिक से अधिक धनराशि एकत्र हो सके, जिसे शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च किया जा सके।_


_सीडीओ ने कहा कि आज जांबाज सैैनिकों के प्रति एकजुकता दिखाने का दिन है। बताया, सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर 1949 से भारतीय सेना द्वारा हर साल मनाया जाता है। झंडा दिवस देश की सुरक्षा में शहीद हुये सैनिकों के परिवार के लोगों के लिया मनाया जाता है। इस दिन झण्डे की खरीद से एकत्र हुये धन को शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च किया जाता है।_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم