Top News

औरैया अस्पताल से बाहर एक मां ने नवजात बच्ची को फेंका,मौत

औरैया अस्पताल से बाहर एक मां ने नवजात बच्ची को फेंका,मौत


औरैया में बच्ची पैदा होने पर मां-बाप ने अस्पताल के बाहर फेंका।

इलाज के दौरान हुई मौत

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अस्पताल के पीछे बाउंड्री के किनारे एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि बेटी पैदा होने पर दंपति ने उसे अस्पताल के बाहर फेंक दिया। दंपति की इस हरकत की अस्पताल स्टाफ को भनक तक नहीं लगी। अस्पताल के बाहर घूम रहे तीमारदारों की नजर जब बच्ची पर पड़ी तो वह उसे SNCU वार्ड में लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्ची को जहां फेंका गया था, वहां खून भी पड़ा था। जिसे तुरंत साफ कराया गया। कुछ लोगों ने बताया कि एक महिला बच्ची के नजदीक काफी देर बैठी रही, लेकिन अस्पताल स्टाफ की नजर तक नहीं पड़ी। अस्पताल स्टाफ पूरे मामले को दबाने में जुटा है।

CMS बोले- जांच की जा रही

अस्पताल के CMS डॉ. कुलदीप यादव ने उन्हें स्टाफ से जानकारी मिली थी कि महिला बाथरूम गई थी, वहीं डिलीवरी हो गई। फेंकने की बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم