संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव सीएचसी में छोड़ ससुरालीजन फरार
*सहार,औरैया।* थाना बेला अंतर्गत पुलिस चौकी सहार के गांव कुंवरपुर निवासी विजय सिंह दोहरे की पत्नी मोनिका 21 वर्ष का शव ससुरालीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार में छोड़कर फरार हो गए।मोनिका के घर वालों के अनुसार रात में मोनिका के ससुरालवालो ने मारपीट की और शव लेकर सी एच सी सहार आये। मध्यस्थ सत्यपाल निवासी अनेसो की सूचना पर मायके वाले भारी संख्या में आ गए। मृतिका मोनिका का मायका ग्राम धरमपुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात था मृतिका दो भाइयों के बीच अकेली बहिन थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सीएचसी से सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर क्षेत्राधिकारी बिधूना एवं उप जिलाधिकारी बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार पहुँचे। चूंकि मृतिका की शादी 23 मई 2021 को हुई थी, इस लिए मजिस्ट्रेट प्रकाश चौधरी द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा की कार्यवाही करायी गयी।थानाध्यक्ष जीवाराम एवं चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह द्वारा ने बताया कि मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know