Top News

म्रतक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था,युवक किलवापुर गांव के पास हुआ हादसा

म्रतक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था,युवक किलवापुर गांव के पास हुआ हादसा।


औरैया- बुधवार रात को दिबियापुर बेला मार्ग पर क्षेत्र के किलवापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी ,जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,। वही म्रतक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर सहार वापस लौट रहा था।                                                                          थाना क्षेत्र के किलवापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक अंकुर पांडे पुत्र संतोष पांडे उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी सहार को जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। म्रतक युवक औरैया से बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर सहार लौट रहा था। वही गश्त कर रही पुलिस ने युवक को सड़क किनारे खून में लशत पशत पड़ा देखा तो युवक को जिला अस्पताल चिचौली पहुंचाया। जहां उसको डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया,। वहीं मृतक के एक पुत्र सुभ 4 वर्ष व एक पुत्री सिया 6 वर्ष है। म्रतक की पत्नी का नाम गौरी है। म्रतक की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी। मृतक अंकुल पांडे महिंद्रा कंपनी में फाइनेंसर के रूप में कार्यरत था। म्रतक की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि म्रतक युवक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ,घटना की तहरीर मिली है मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की करवाई की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم