*भुनियापुर धान खरीद केंद्र पर अभी तक 41 सौ कुंतल हुई खरीद*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी से चार किलोमीटर दूर सुदूर गांव भुनियापुर मे धान खरीद मे अभी तक तेजी नही दिखाई दे रही है। एक माह बीत जाने के बाद केन्द्र पर किसानो की चार हजार कुंतल के लगभग खरीद हो सकी है इसका सबसे प्रमुख कारण किसानो को केन्द्र की जानकारी न होना है किसान रामप्रकाश सियाराम ब्रजेश कुमार राम शंकर अमर सिंह आदि का कहना है, कि शासन द्वारा सरकारी रेट से धान खरीद करना केवल एक बहकावा है सच्चाई यह है कि हर साल कंचौसी निर्माणाधीन आनाज मंडी समित मे बनने वाला केन्द्र सुदूर ग्रामीण अंचल मे बना कर किसानो के साथ धोका किया गया है जहा जाने का कोई रास्ता नही है, न इस केन्द्र की किसानो मे जानकारी दी गई है। इस सम्बंध मे केन्द्र प्रभारी सत्यम गुप्ता धान की धीमी खरीद को तैयार फसल मे नमी की मात्रा होना बता रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know