Top News

थानाध्यक्ष फफूंद ने गरीब महिला को दिए कम्बल*

*थानाध्यक्ष फफूंद ने गरीब महिला को दिए कम्बल*

*फफूंद,औरैया।* अधिक सर्दी पड़ते ही  पुलिस प्रशासन ने  चोरी की घटनाओ को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दिया है। वही गरीबों में पुलिस कम्युनिटी के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गश्त के दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने गुरुवार कटरा मनेपूर में पहुचे जहां पर एक गरीब महिला सर्दी की वजह से परेशान थी। जिसके पास सर्दी से बचाव के लिए रजाई गद्दे नही  थे। जिसको देख कर वह उसके घर गये और उसको दो कम्बल दिए। इस तरह का कार्य वह रोज कर रहे हैं। थानाध्यक्ष के इस कार्य से उनकी चारो तरफ चर्चा हो रही है। उन्होने कहाकि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य है। ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीबों को कम्बल देकर पुनीत कार्य करने का मौका मिला। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल राजबहादुर सिह,हेड कांस्टेबल जगदीश दुबे, कांस्टेबल रोहित बाबू, महिला कांस्टेबल ममता देवी मौजूद रही।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने