Top News

औरैया बसपा राष्ट्रीय महासचिव औरैया में

औरैया बसपा राष्ट्रीय महासचिव औरैया में

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:-बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 17-12-2021

खुशी दुबे को सजा मिलने की वजह उसका अपराधी होना नही बल्कि ब्राह्मण होने के कारण मिल रही है सजा है , बीजेपी सरकार ब्राह्मण विरोधी सरकार है , गठबंधन वो करते है जो कमजोर होते है जिन्हें सहारे की जरूरत होती है जैसे भाजपा और सपा , 86 सीटो पर बीएसपी जीतेगी ।
यूपी के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी नुमाइश मैदान में बसपा का मंडल स्तरीय सम्मेलन व विशाल जनसभा में पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा का मंच पर उपस्थित मंडल स्तर के नेताओ ने माल्यर्पण कर स्वागत सम्मान किया । मंच पर मौजूद जिलाध्यक्षो समेत घोषित हो चुके प्रभारी प्रत्याशियों ने भी माल्यर्पण कर स्वागत सम्मान किया ।
जनपद औरैया के नुमाइश मैदान में मंडल सम्मेलन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने बसपा पार्टी की नीति समेत बसपा सुप्रीमो पूर्व यूपी cm मायावती के कार्यकाल की प्रशंशा की इसके साथ ही साथ यह भी  कहा कि भाजपा और सपा सरकार ने सिर्फ जनता को छला है , महिलाएं सुरक्षित नही है , बेरोजगारी दूर नही हुई है ।
राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि bjp सरकार झूट बोलने वाली सरकार है , जिसे 100 में से 100 नम्बर झूठ बोलने के लिए दिए जा सकते है ।
Bjp सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही दिखाती है यूपी में हर 2 घण्टे में रेप जैसी जघन्य घटनाएं महिलाओं के साथ हो रही है , बेरोजगारों को सिर्फ इस सरकार ने छला है , किसानों के ऊपर काला कानून बनाकर उन्हें बेबस कर दिया और जब चुनाव सर पर आया तो तो अपना काला कानून वापस लेलिया । किसानों को मारने वाली छात्रों को बेरोजगारों को छलने वाली bjp सरकार है ।
 सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही सपा सरकार बनी शपथ ली उसके तत्काल बाद पूरे सूबे में अराजकता गुंडागर्दी फैल जाती है , महिलाएं बेटियां सुरक्षीत नही है , इस सपा से तंग होकर भाजपा को चुना तो वहभी झूठी पार्टी साबित हुई ।
बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने मीडिया को बताया कि bjp सरकार ब्राह्मण विरोधी सरकार है और खुशी दुबे को इस वजह से सजा मिल रही है कि वो एक ब्राह्मण की बेटी है 
आगामी चुनाव में बसपा गठबंधन नही करेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएगी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने