*घोर लापरवाही बरतने पर 16 आशाओं को किया गया बर्खास्त*
*औरैया 10 दिसम्बर , 2021* आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जनपद में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा की गई। शासन के कार्य में लापरवाही बरतने पर 16 आशाओं को बर्खास्त कर दिया गया। चंदनापुर दयालसिंह अजीतमल की विनीता कुमारी, बिलावा अजीतमल की सुनीता देवी, बीबीपुर एरवाकटरा की अर्चना देवी, उमरेड़ी एरवाकटरा की निगम देवी, बाउखेड़ा एरवाकटरा की रेनू देवी, मानधवन सहार की कमलेश कुमारी, कसहा करौंदा सहार की सोनी देवी, बल्लापुर अजीतमल की चंदा देवी, सैदपुर अजीतमल की सुलेखा देवी, कुर्सी बिधूना की सुमन देवी, अलीपुर बिधूना की पूनम देवी, ग्वारी अछल्दा की रेखा देवी, कछपुरा अछल्दा की उमा देवी, दखनाई अछल्दा की सरोज कुमारी, हीरापुरवा दिबियापुर की सुनीता देवी, नया पुरवा दिबियापुर की अनुराधा देवी को जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा बर्खास्त किया गया है।सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आशाओं द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इनके द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया जा रहा था। इन 16 आशाओं को बर्खास्तगी के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के माध्यम से जिला स्वास्थ समिति को सूची भेजी गई थी। समिति द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप में सभी 16 आशाओं से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। परंतु आशाओं द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जिला स्वास्थ समिति द्वारा इन बर्खास्तगी के लिए अनुमोदन दे दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने वाली आशाओं पर निगरानी रखी जा रही है जो आशाएं अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतेंगी उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know