*जिले में 11 लाख 82 हजार 647 पर पहुंचा टीकाकरण*
*मंगलवार को 170 बूथों पर शाम 6:00 बजे तक 8 हजार 764 लोगों को लगी वैक्सीन*
*31 दिसंबर तक 50 फीसदी डोज का लक्ष्य*
*राम प्रकाश शर्मा,संवाददाता,* *औरैया।* *संवाददाता* कोरोना संक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में पहली डोज के बाद शासन ने दूसरी डोज का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को 31 दिसंबर तक 50 फ़ीसदी वैक्सीनेशन के निर्देश दिए हैं। मंगलवार तक जिले में कुल टीकाकरण 11 लाख 83 हजार 647 हो चुका है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत शनिवार को जिले के 170 बूथों पर टीकाकरण हुआ। जिले भर के बूथों पर 8 हजार 764 लोगों को टीका लगाया गया। इसी के साथ जिले में कुल टीकाकरण 11 लाख 82 हजार 647 पर पहुंच गया है। जिसमें 7 लाख 81 हजार 297 फर्स्ट व 4 लाख 1 हजार 350 सेकंड डोज शामिल हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ देवनारायण कटियार ने बताया कि पहली डोज के लक्ष्य के साथ ही दूसरी डोज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन की ओर से 31 दिसंबर तक 50 फ़ीसदी लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं। सेकंड डोज का लक्ष्य 17 दिसंबर तक 38 फ़ीसदी से अधिक हो चुका है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त सेशन लगाए जा रहे हैं। साथ ही टीका कर्मियों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। बुजुर्ग या बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधा रखी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों की सेकंड डोज छूटी है। वह शीघ्र लगवा लें। परिवार के वह लोग जो पहली डोज के बाद बाहर चले गए हैं। वह दूसरी डोज समय से आकर लगवा लें। या जहां रह रहे हैं। वहीं पर दूसरी डोज लगवा लें।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know