PM Kisan निधि पर आई पक्की खबर, 1 जनवरी को किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये,जानिए कारण
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तरफ से किसानों को भेजे गए संदेश कहा गया है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान योजना के तहत अगली किस्त जारी करेंगे.
PM Kisan 10th Installment Update: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत मिलने वाली 10वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि देश में गेहूं की बोआई-सिंचाई चल रही है. कहीं पर खाद भी डालने का काम शुरू हो गया है. ऐसे में किसानों को पैसों की खास जरूरत है. अब तक किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान स्कीम की 9 किस्तें भेजी गई हैं. वहीं, सरकार की तरफ से अब इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड किसानों को अब एक संदेश भेजकर उन्हें इस बात की जानकारी दी जा रही है कि 1 जनवरी 2022 को उनके खातों में इस स्कीम के तहत 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
किसानों को भेजे संदेश में कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर की तरफ से कहा गया है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान योजना के तहत अगली किस्त जारी करेंगे और किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी अनुदान जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में pmindiawbcast.nic.in के जरिए जुड़ सकते हैं अथवा दूरदर्शन के माध्यम से जुड़ सकते हैं. किसानों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know