जनपद में कोविड टीकाकरण में आई तेजी
टीकाकरण को गति प्रदान करने में सहायक बना हर घर दस्तक अभियान - जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
इटावा।।कोविड टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरसंभव कोशिश में जुटा है | इसका असर भी देखने को मिल रहा है । टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए ही हर घर दस्तक अभियान 10 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है | यह अभियान टीकाकरण में सहायक साबित हो रहा है | यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ श्रीनिवास का । उन्होंने बताया - जनपद के सभी ब्लॉक में टीकाकरण करवाने के लिए रैपिड रेसपाँस टीम काम कर रही हैं। खास तौर पर ग्रामीण व दुर्गम स्थानों और शहरी क्षेत्रों में मोबिलाइजेशन टीमें लोगों को घर-घर जाकर समझा रही हैं और टीकाकरण क्यों जरूरी है इस संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दे रही हैं।
डॉ श्रीनिवास ने बताया - आगामी दिनों में स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालयों के प्राचार्य से बात कर इच्छुक विद्यालयों में भी कोविड टीकाकरण करवाने पर विचार किया जा रहा है | इसलिए यदि कोई विद्यालय 18 वर्ष से ऊपर के छात्रोंं व छात्राओं का टीकाकरण करवाना चाहता है तो संपर्क करें जिससे उन विद्यालयों में कोविड टीकाकरण करवाया जा सके। हर घर दस्तक अभियान के तहत बुजुर्ग, दिव्यांग के टीकाकरण के लिए भी आरआरटीम के द्वारा टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी।
महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव त्रिपाठी ने बताया - महेवा ब्लाक के सभी गांव के प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराया जा सके | इसके साथ ही जिन गांवों में कुछ लोग टीकाकरण करवाने से वंचित रह गए हैं उनके लिए आरआर टीम द्वारा गांव जा-जाकर टीकाकरण करवाया जा रहा है। डॉ त्रिपाठी ने बताया - महेवा ब्लाक के भवानीपुर, गुलजार नगर, हिंगोटिया गांव में पहली डोज करीब 95% लोगों ने लगवा ली है और दूसरी डोज भी समयनुसार लोग लगवा रहे हैं। इसके लिए एएनएम उपासना और आशा रूबी,सुशीला के द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है | मेडिकल केयर यूनिट पर कुलदीप कुमार ने टीकाकरण करवाने के बाद लोगों से अपील की कि यह टीका निशुल्क है, सभी लोग आएं और टीकाकरण करवाएं। उन्होंने मेडिकल केयर यूनिट पर रात दस बजे तक होने वाले टीकाकरण कार्य को सराहनीय कदम बताया।
वीसीसएम प्रवेश मिश्रा ने बताया शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक जनपद में अब तक पहली डोज.900183, और दूसरी डोज.388060 लोगों का टीकाकरण करवाया जा चुका है। अब तक जनपद में 1288243 लोगों का कोविड टीकाकरण हो चुका है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know