चैन छिनैती की कप्तान से शिकायत
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गाँव देवराय का पुरवा निवासी भरत सिहं पुत्र श्रीराम ने पुलिस अधीक्षक से चैन छिनैती की शिकायत की है।पीड़ित ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह बीती 18 नवम्बर को औरैया न्यायालय से वापस घर लौट रहा था।शाम करीब पाँच बजे जैसे ही वह जिला मुख्यालय के आगे निकला तभी अज्ञात वाइक पर बैठे तीन लोगों ने ओवरटेक कर वाइक रोकी तथा पीछे बैठै युवक ने उसके गले में पड़ी जंजीर छीन ली तथा शर्ट की जेब में पड़े 2100 रूपये निकाल लिये। अगले दिन मामले की लिखित शिकायत दिबियापुर थाना पुलिस से की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।पीड़ित ने जल्द कार्यवाही किये जाने की माँग की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know