*एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी*
*सलामी के उपरांत किया पुलिस लाइन का निरीक्षण*
*औरैया।* शुक्रवार को परेड में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन औरैया में सलामी ली गयी तत्पश्चात सम्पूर्ण परेड को व्यायाम व माक ड्रिल कराते हुए पुलिस अधि0/कर्म0गणों को शस्त्र प्रशिक्षण कराया गया तथा परेड में शामिल डायल-112 की चार पहिया व दो पहिया वाहनों के बॉडी प्रोटेक्टर, एलो टेप, मेडिकल किट व अन्य उपकरणों को चेक किया गया। एसपी द्वारा पुलिस लाइन की मेस का निरीक्षण कर बने खाने की गुणवत्ता को चेक किया गया। वही पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know