*भाजपा नेत्री सुनीता सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*
*बिधूना,औरैया।* शनिवार को कस्बे के जय श्री गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में तिर्वा स्टेट की रानी एंव भाजपा नेत्री सुनीता सिंह ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनाने का जहाँ आव्हान किया वहीं उन्होंने भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के अलावा कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होते हैं। वह कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हमेशा प्रयासरत एंव तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कई ऐसे भाजपा के कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पार्टी को खून पसीने से खींचा है लेकिन आज वह उपेक्षा के शिकार हैं और हाशिए पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं को वह हमेशा सम्मानित करने के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी| उन्होंने कहा पार्टी से वह भी विधान सभा प्रत्याशी की दावेदार हैं लेकिन पार्टीजिसे भी चुनाव लडायेगी वह तन मन धन से उसका सहयोग कर जिताने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव ऐरवाकटरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नरेश मिश्रा, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व प्रांतीय सदस्य उदयवीर सिंह कुशवाह, जगदीश सिंह सेंगर , डाक्टर विनोद त्रिपाठी , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, योगेश तिवारी ,अजयपाल सिंह कुशवाह, बृजेंद्र भदौरिया विनोद भदोरिया राधेश्याम शाक्य ,रामकरण सिंह कुशवाह ,लाल सिंह सेंगर ओम प्रकाश मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी सुनीता सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया जबकि रानी सुनीता सिंह ने उक्त लोगों के साथ अमित मिश्रा ,शीलू दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला गौरीशंकर शाक्य, आनंद त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक दोहरे, हरीसिंह सेंगर, देवेन्द्र सिंह भदौरिया ,योगेश तिवारी, धीरेन्द्र सिंह चौहान उमेश गुप्ता सभासद अशोक चौहान,योगेन्द्र सिंह सेंगर आदि को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया| इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उदयवीर सिंह कुशवाह ने कहा की राजनीति में दावेदारी का हक सभी को है लेकिन पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे विधानसभा पहुंचाने का कार्य करेंगे| उन्होंने कहा कि यदि वास्तविक कहीं लोकतंत्र है तो भारतीय जनता पार्टी में है। कहा व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है और संगठन जो निर्णय करेगा कार्यकर्ता उसी पर कगर्य करेंगे। इस अवसर पर रानी सुनीता सिंह ने क्षेत्र के कई पत्रकारों, बुद्धि जीवियों को भी सम्मानित किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know