फोटो समाचारः रोडवेज की टक्कर से पिता-पुत्र घायल परिजनों में मचा हड़कंप।
बिधूना औरैया। बाजार करने आ रहे पिता पुत्र की बाइक में रोडवेज चालाक ने टक्कर मार दी जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गयें । घायल पिता पुत्र को सीएचसी बिधूना में परिजनों ने भर्ती काराया जहॉ से घायलों को सैफई रिफर कर दिया गया।
बुधवार को बेला थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 55 वर्षीय श्रीपाल अपने पुत्र मुनेश कुमार के साथ बिधूना बाजार करने बाइक से आ रहें थें। बिधूना बेला मार्ग पर तालपुर्वा के सामने पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गयें। राहगीरों ने घायलो के परिजनो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पिता पुत्र को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know