Top News

खेत में काम करने जा रहे युवक को मारपीट कर किया घायल, हालत गम्भीर औरैया रिफर!

खेत मे काम करने जा रहे युवक को मारपीट कर किया घायल, हालत गम्भीर औरैया रिफर! 
बिधूना(औरैया)-औरैया जनपद के  क्षेत्र बिधूना के ग्राम भटौरा निवासी युवक के साथ गाँव के ही कुछ लोगो के द्वारा मारपीट के घायल कर दिया! प्राप्त जानकारी के अनुसार भटौरा निवासी कमलेश अपने खेतो पर लहसुन लगाने  जा रहा था जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुचे तो पहले से घात लगाए बैठे मानसिंह पुत्र श्री माखान सिंह व रामलखन पुत्र श्री मान सिंह,  विजय पुत्र श्री मान सिंह, बृज रानी पुत्री मान सिंह ने मिलकर मार पीट शुरू कर दी! युवक किसी तरीके से वहा से निकल कर अपने घर मे घुस गया लेकिन विपक्षी लोगो ने पीछा करते हुए पीड़ित के घर मे घुस कर मारपीट करने लगे घर मे मौजूद पत्नी सुमन व बहन गीता के साथ मार पीट कर तथा पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गये! जिसके पश्चात  गंभीर रूप से घायल कमलेश को बिधूना सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे औरैया रिफर कर दिया! पीड़ित के परिजनों ने बताया की उनकी जान माल को उक्त विपक्षियों से खतरा है पीड़ित की पत्नी सुमन द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है!

संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم