बिधूना औरैया। परिजनो से किसी बात से नाराज होकर किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने के बाद परिजनो ने किसान को इलाज के सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत को देखते सैफई रिफर कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिकूपुर निवासी 55 वर्षीय सत्यराम पुत्र गंगाराम ने किसी बात से नाराज होकर खेतों पर काम करने बाद घर आने के बाद कीट नाशक दवा को सेवन कर लिया। किसान की तबियत बिगडने पर परिजन इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया गया। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया इसकी जानकारी नही है। अगर कोई मामला हुआ तो जानकारी की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know