Top News

तिर्वा स्टेट की रानी सुनीता सिंह ने भाजपा से टिकट की दावेदारी का किया ऐलान

*तिर्वा स्टेट की रानी सुनीता सिंह ने भाजपा से टिकट की दावेदारी का किया ऐलान*

*बिधूना में पत्रकारों व आम लोगों को लुभाने के लिए उपहार बांटकर किया सम्मानित*

*बिधूना,औरैया।* विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में दिनोंदिन संभावित प्रत्याशियों की लाइन बढ़ती ही जा रही वही लोगों को आकर्षित करने की मंशा से उन्हें उपहार बैठकर सम्मानित करने का सिलसिला भी जोर पकड़ता जा रहा है। कन्नौज जनपद के तिर्वा स्टेट की रानी सुनीता सिंह भी बिधूना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से अपनी चुनावी जमीन तलाशने के लिए क्षेत्रीय प्रमुख लोगों के साथ ही पत्रकारों को भी उपहार बांटकर सम्मानित कर अपने पैर जमाने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। शनिवार को रानी सुनीता सिंह ने बिधूना कस्बे के एक गेस्ट हाउस में अपने क्षेत्रीय सिपहसालारों के माध्यम से क्षेत्र के कुछ भाजपाइयों के साथ ही पत्रकारों को बुलाकर और बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से अपने को संभावित दावेदारी का ऐलान करते हुए पार्टी के उपस्थित लोगों व पत्रकारों को लुभाने के लिए उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित करने के साथ स्वल्पाहार भी कराया गया। बैसे बिधूना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से संभावित दावेदारों की बड़ी लम्बी लाइन है लेकिन इसके बावजूद बाहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा भी इसी विधानसभा क्षेत्र पर अपनी पैनी नजरें लगाया जाना क्षेत्रीय लोगों के आश्चर्य का प्रमुख कारण बना हुआ है। आखिर इस विधानसभा क्षेत्र में क्या खासियत है कि दूसरी विधानसभा क्षेत्रों के लोग भी इसी क्षेत्र में आकर अपनी राजनीतिक पारी खेलने को उतावले हो रहे हैं। हालांकि इस क्षेत्र की राजनीति का बारीकी से परख करने वालों का मानना है कि बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अब तक के चुनावी इतिहास में एक बार भी दूसरी विधानसभा क्षेत्र का निवासी प्रत्याशी यहां विजई नहीं हो सका है ऐसे में संभावित विधानसभा चुनाव में क्या पुराना इतिहास बदल सकेगा यह भविष्य के गर्भ में है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم