*युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया*
*औरैया।* मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सुखवीर (32) पुत्र स्व.रन सिंह तोमर ट्रक डाइवर था। जालौन रोड पर वह अपने प्लाट पर मकान बनवा रहा था। जहां शुक्रवार को सुखवीर सुबह लगभग 9 बजे घर से मकान की साफ-सफाई की बात कहकर निकला था। शनिवार को परिजनों ने घर के अंदर खिड़की की जाली से फंदे पर उसका शव लटकते देखा। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई धर्म सिंह ने बताया कि उसका भाई शुक्रवार को घर से निर्माणाधीन घर की सफाई करने की बात कहकर एक परिचित व्यक्ति के साथ घर से निकला था। जहां भाई ने अपने परिचित के साथ शराब पी। बाद में परिचित के व्यक्ति ने उनको मारपीट कर हत्या कर दी। बाद में शव को फांसी पर लटका दिया। मृतक के बहनोई किशन सिंह ने नामजद व्यक्ति पर साले को पहले मारपीट कर घायल कर देने और बाद में हत्या करके शव को फंदे पर लटका देने की बात कही। बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब परिचित के व्यक्ति से मृतक की पत्नी ने पति के संबंध में पूछा। जिस पर उसने टाल-मटौल कर दिया। इसके बाद सुबह पत्नी जब परिजनों के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंची तो फंदे पर पति का शव लटकते पाया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उताकरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चलेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know