*श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा*
*बिधूना,औरैया।* जय श्री राम सेवा समिति बिधूना के तत्वाधान में 11 दिवसीय 13 वां वार्षिक श्रीमद्भागवत महोत्सव के शुभारंभ पर शनिवार को बिधूना कस्बे में महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश शोभायात्रा भागवत पंडाल नरसिंह वाटिका गेस्ट हाउस से शुरू होकर कस्बे के फीडर रोड मेन रोड बेला बाईपास भरथना रोड किशनी रोड व रामगढ़ रोड पर भ्रमण करती हुई पुनः भागवत पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई।कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर कतार बद्ध तरीके से चल रही थी वही शोभायात्रा में शामिल भागवताचार्य भी रथ पर सवार होकर अगुवाई कर रहे थे। शोभा यात्रा के समापन के बाद गणेश पूजन के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रवचन करते हुए भागवताचार्य रामजी द्विवेदी ने कहा कि ग्रंथों में श्रीमद् भागवत कथा पुराण सर्वश्रेष्ठ है इसके श्रवण मात्र से ही मानव के पाप नष्ट हो जाते हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know