*खेल के मैदानों को विकसित कर युवाओं की प्रतिभा को निखारे - सांसद*
.
.
*ओवरलोड वाहनों का जनपद में घुसने पर लगाई जाये रोक - सांसद*
.
.
*धान की खरीद को बढ़ावा देकर हो रिकार्ड खरीदारी - सांसद*
.
.
*औरैया 12 नवम्बर 2021* इटावा लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद ने समस्त विभागों में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं व जनपद में अन्य चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति जानते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को गति देते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों के चलते जिन विभागों के पास पेंडेंसी है,वह उनके लिए शासन स्तर पर रिमाइंडर भेजें जिससे अधूरी परियोजनाओं को पूरा किया जा सके।_
_सांसद ने कहा कि मनरेगा के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए। विभागों द्वारा जनपद में जो वृक्ष लगाए गए हैं उनको संरक्षित किया जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर खेल के मैदान होने चाहिए। अतःजहां पर खेल के मैदान है और उन पर अवैध कब्जा हो उन पर से अवैध कब्जा हटवा कर खेल के मैदान को विकसित किया जाए जिससे कि युवा खेलों में अपनी प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने अगली बैठक में जनपद के सभी खेल के मैदानों की सूची फोटो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बनाए गए सभी आवासों की जांच कमेटी से कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जिन आवासों की दूसरी व तीसरी किस्त बाकी है उन्हें जल्द से जल्द किस्त उपलब्ध कराई जाए एवं जो लोग इस योजना से वंचित है उन्हें आवास दिया जाये। इसके अलावा उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि दूसरे जनपदों से आने वाले ओवरलोड वाहनों को बिल्कुल भी जनपद में ना घुसने दिया जाए, यदि कोई ओवरलोड वाहन जनपद में आता है तो उसका चालान कर कारवाई की जाए। एआरटीओ खुद मोर्चा संभाल कर ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाएं। इसके अलावा उन्होंने जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में चल रही धान खरीद को लेकर सभी केंद्रों पर खरीद की समीक्षा की जाए। जिस केंद्रों पर कोई अव्यवस्था हो वहां पर उस अव्यवस्था को तत्काल दूर कराया जाए। प्रदेश सरकार किसानों को लेकर काफी गंभीर है इसलिए उनके धान खरीद को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी स्वयं इस कार्य को देखें और प्राथमिकता के आधार पर धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी ना आने दे। सांसद ने पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई करने व समय से पानी पहुंचाने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में बेहतर शिक्षा देने, श्रम विभाग को अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने स्वास्थ्य विभाग को सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।_
_इस मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारी के निर्देश दिए कि सांसद जी द्वारा मिले सभी निर्देशों का अक्षरश पालन किया जाए। अगली बैठक से पूर्व सभी अधिकारी अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। बैठक में बिधूना विधायक विनय शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know