Top News

बिधूना रामगढ़ मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में बुधवार को बाइक सवार युवक की हुई मौत के मामले में उपनिरीक्षक द्वारा लापरवाही व शव के साथ किये गयें

फोटो समाचारः
बिधूना औरैया। बिधूना रामगढ़ मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में बुधवार को बाइक सवार युवक की हुई मौत के मामले में उपनिरीक्षक द्वारा लापरवाही व शब के साथ किये गयें। अमानवीय तरीके के साथ गाड़ी में डालकर ले जाने के साथ लापरवाही बर्ते जाने का आरोप लगाकर गुरुवार को भगत सिंह चौराहे पर जाम भी लगाया था। म्रतिक के भाई ने उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  कोतवाली क्षेत्र में बिधूना रामगढ़ मार्ग पर बुधवार को भसौरा पुल के पास बाइक व कार की भिड़त में बाइक सवार सौरभ सेंगर पुत्र सुरेश सिंह व उनके साथ जैकी व छोटू घायल हो गयें थें। जिसमें म्रतिक के भाई जय प्रकाश सेंगर निवासी हमीरपुर ने पुलिस की कार्यशौली को लेकर आरोप लगाया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचें उपनिरीक्षक राजेश सिंह चौहान ने मेरे भाई सौरभ सेंगर उर्फ मून्नू को घायल अवस्था में सरकारी गाड़ी में जबरदस्ती अमानवीय तरीके से डालकर ले गयें। और अस्पताल में भर्ती न कराके सीधे पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों के बिना सूचना किये डाल आयें। और भाई के गले में पड़ी 30 ग्राम की चैन व हाथ में अगूंठी व पर्स में जारूरी कागजात व नगदी थी। जिससे उपनिरीक्षक राजेश सिंह चौहान द्वारा ले ली गयी। इस सबंध में क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जो अरोप लगायें उनके आधार पर अभियोग पजीकृत कर लिया गया। पुलिस घटना की जांच करेगें।

संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने