Top News

स्वर्ग बादाम सिंह यादव जी स्मृति पर हुआ अंतरराज्यीय विशाल कबड्डी टूर्नामेंट पूर्वा मदन सिंह में आयोजन!

स्वर्ग बादाम सिंह यादव जी स्मृति पर हुआ अंतरराज्यीय  विशाल कबड्डी टूर्नामेंट पूर्वा मदन सिंह में आयोजन! 

अजीतमल/ औरैया

स्वर्ग बादाम सिंह यादव कबड्डी के अंतर राज्य खिलाड़ी थे तथा मध्य प्रदेश पुलिस में सेवारत रहते दिनांक 27 अक्टूबर 1997 को उनका देहांत हो गया था दिनांक 2016 से स्वर्ग बादाम सिंह यादव जी की स्मृति में अंतर राज्य टूर्नामेंट का आयोजन अनवरत खेला  जाता है समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी की ओर से पुण्य स्मृति के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं



 जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा  अंशुल यादव ने  खेल के मैदान में जाकर फीता काटकर किया उद्घाटन,

वहीं पर जिला पंचायत अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर अनुराग सिंह यादव ने  एवं पीयूष यादव स्वागत किया गया
 
औरैया जनपद के अटसू बल्लापुर स्थित ग्राम पूर्वा मदन सिंह में स्वo बादाम सिंह यादव की पुण्य स्मृति पर शुक्रवार को अंतरराज्यीय विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया   

जिसमें समाजवादी पार्टी के दिग्गजों ने हिस्सा लिया मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का युवा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया मुख्य अतिथि ने फीता काटकर विशाल कबड्डी का शुभारंभ किया

 कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्या प्रसाद पाल , को साल उढ़ा कर आयोजक पीयूष यादव, संयोजक अनुराग सिंह  का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय नेताजी स्वयं में एक बड़े खिलाड़ी रहे हैं  उन्होंने खेल के मैदान में कुश्ती जैसे अन्य खेलों में उनकी बड़ी भूमिका रही समाजवादी पार्टी की हमेशा खेल के मैदान मैं रुचि रही है ! 

आगे आने वाले समय में निश्चित तौर पर मैं आप लोगों को आश्वासन देता हूं कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनने के बाद में निश्चित तौर पर खेल के बड़े मैदान के तौर पर युवा पीढ़ी को प्रदेश स्तर पर नहीं बल्कि देश से बड़े स्थानों मैं से आप लोगों को मौका अवश्य दिलाया जाएगा!  

वहीं पर  मंच का कुशल संचालन कर पूर्व प्राचार्य कुद्रतुल्लाह साहब  फफूंद ने आज कांग्रेस पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी का थामा दामन ! 

उप प्रबंधक मुकेश सिंह स्मृति महाविद्यालय तथा प्रबंधक बाबा राम नरेश यादव, तथा पूर्व  सांसद कन्नौज पूर्व विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव ने पटना बिहार, उत्तरप्रदेश, तथा गांव पुरवा मदन सिंह के प्रतिभागियों हाथ मिलाकर कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत कराई इस मौके पर  पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा वर्मा, रश्मि यादव, यूथ ब्रिगेड युवा जिलाध्यक्ष टिल्लू राजपूत,  पूर्व प्रधान सुखबीर यादव ,प्रधानाचार्य राम आसरे राजपूत, नेता यादव, शीलू यादव, अनुज यादव सहित भारी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता तथा  खेल के दर्शक स्थानीय लोग मौजूद रहेll

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم