Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप! 

फफूंद,(औरैया)-  खबर जनपद औरैया के थाना क्षेत्र के गांव नवादा ममरेजपुर खाम की है जहाँ एक नवविवाहिता की फांसी से संदिग्ध मौत हो गयी।ससुराली जन शव छोड़कर भाग निकले जब घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।सूचना पर नायब तहसीलदार,सीओ अजीतमल व थाने की पुलिस भी पहुंच गयी और मायके पक्ष के लोगों को काफी प्रयास के बाद समझाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।मृतका के भाई ने गाड़ी और नकदी की मांग को लेकर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कानपुर नगर के थाना साढ़ के गांव खेरका निवासी पवन यादव ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसकी बहन राधा की शादी 15 मई 2015 को फफूंद थाना के गांव नवादा निवासी जयवीर पुत्र राजेन्द्र के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही बहन का पति सास, ससुर व ननद जयदेवी गाड़ी और नकदी की मांग करते हुए उत्पीड़न करते थे! काफी बार समझाने के बाद भी ससुराली बहन का उत्पीड़न करते रहे जिसकी शिकायत राधा घर पर बराबर करती रहती थी।गुरुवार की शाम उसने बहन से बात करने के लिए जयवीर से फोन किया तो उसने बात नही करायी शुक्रवार सुबह छह बजे उन्हें सूचना मिली कि बहन ने आत्महत्या कर ली है जिस पर वह लोग यहां आए तो देखा कि बहन का शव अलग पड़ा हुआ है और ससुराली भाग गये हैं।ससुरालीजनों को गायब देख मायके पक्ष के लोगों का आक्रोश भड़क गया, और वह हंगामा करने लगे मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पवन कुमार,सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार व एसओ फफूंद जितेंद्र सिंह ने कार्यवाही का भरोसा देकर उन्हें शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका पवन यादव ने दहेज को लेकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति,सास, ससुर व ननद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

रिपोर्ट-बल्लू शर्मा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم