Top News

कोतवाली क्षेत्र के गांव भसौरा निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया

बिधूना औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव भसौरा निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया गया कि चौधरी के सामने गांव के ही लोग जबरन भैंस बांधते हैं और पानी चबूतरे पर आता हैं। जिससे निकलने में हम लोगों के ऊपर गद्दा पानी गिरता है। कहने पर विपक्षी गढ़ झगड़ा फसाद पर मारपीट करने पर अमादा हो जाते हैं। जिससे परिवार भयभीत है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव भसौरा निवासी रामाधार पुत्र बहादुर सिंह ने कोतवाली पुलिस को देर शाम तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही जगरूप सिंह व लालू व उनकी पत्नी आदि आए दिन गाली गलौज कर चप्पल आदि मारने की कोशिश करते हैं। चार बार पेट का ऑपरेशन हो चुका है इससे पीड़ित अधिक कमजोर और सीधा व्यक्ति है। लेकिन उपरोक्त लोग घर के सामने भैंस  बांधकर पानी फैलाते हैं जिससे पानी चबूतरा पर गिरता है जिससे घर के लोगों को निकलते समय गंदा पानी ऊपर गिरता है। कहते हैं तो उपरोक्त विपक्षी गढ़ मारपीट कर झगड़ा फसाद करने पर अमादा हो जाते हैं। देर शाम पानी आदि फैलाने से रोका तो उपरोक्त लोग मारपीट करने को अमादा हो गए जिससे पीड़ित आज कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने  चौकी प्रभारी रूरुगंज को मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच कर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم