Top News

जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव 2 अक्टूबर से 14 नवंबर




औरैया 14 नवंबर 2021 माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलने वाले जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम जनपद न्यायालय औरैया से माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी ज्योति वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी एवं साइकिल, बाइक रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश के सुपुत्र  अरूज वर्मा एवं सुपुत्री आरुषि वर्मा तथा तिलक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट, लॉ कॉलेज विद्यार्थियों,पराविधिक स्वयंसेवक, मानवाधिकार समाजसेवी एवं न्यायालय कर्मचारी शामिल हुए। 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक दिन-प्रतिदिन विधिक साक्षरता शिविर डोर टू डोर कैंपेन आदि व्यापक स्तर पर संपूर्ण औरैया शहर एवं प्रत्येक गांव में विधिक सहायता प्रदान करने हेतु पर स्वयंसेवकों, लाॅ विद्यार्थी, आशा बहुएं, सामाजिक संस्थाओं की सहायता से अभियान चलाया गया और उक्त अवधि में प्रत्येक गांव एवं जन जन तक तीन बार विधिक सहायता एवं सहायता शिविर जनपद स्तर पर प्रत्येक स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, शॉर्ट फिल्म, मेकिंग, स्लोगन, राइटिंग तथा दिनांक 14 नवंबर को प्रत्येक स्कूल में प्रभातफेरी का आयोजन कर न्याय चलो आपके द्वार का  प्रचार प्रसार किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान प्रत्येक दिन विधिक साक्षरता शिविर एवं डोर टू डोर कैंपेन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, तहसील परिसरो, खंड विकास कार्यालय, जिले के समस्त चौराहों पर एलईडी के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विधिक सेवा एवं आम जनमानस के अधिकारों से संबंधित पंपलेट इत्यादि वितरित किए गये। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, विशेष  पारिवारिक लोक अदालत, महिलाओं के अधिकारों, नालसा स्कीमों , वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना इत्यादि के विषय में व्यापक स्तर पर जोरदार जागरूक किया गया। उक्त रैली एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा उनकी पत्नी डॉ ज्योति वर्मा उनके बच्चे अरूज वर्मा,अरूषि वर्मा, प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार, शिवम विश्नोई अध्यक्ष मानव अधिकार, लॉ कॉलेज प्रधानाचार्य सक्षम सेंगर, संवेदना ग्रुप श्रीमती विनीता पांडे, रवि कांत तिवारी सदस्य स्थाई लोक अदालत , विपिन सिन्हा कोर्ट मेनेजर, अवधेश सेंगर नाजिर, सुमन सिंह भदोरिया एवं समस्त प्राविधिक स्वयंसेवक आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم