Top News

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 10वीं किस्त जारी होने की तारीख तय हो चुकी है. हालांकि कुछ किसानों को 2000 रुपए की जगह 4000 रुपए दिए जाएंगे

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 10वीं किस्त जारी होने की तारीख तय हो चुकी है. हालांकि कुछ किसानों को 2000 रुपए की जगह 4000 रुपए दिए जाएंगे.

केंद्र सरकार की तरफ से छोटे और मझौले किसानों को वित्तीय राहत देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई. इस योजना के तहत किसानों के खातों में हर साल 6000 रुपए भेजे जाते हैं. अबतक इस योजना के तहत किसानों को 9 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. अब 10वीं किस्त भेजी जानी है. हालांकि 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय हो चुकी है. हालांकि कुछ किसानों के खाते में 4000 रुपए भेजे जाएंगे. 

UP-पंजाब के किसानों को मिलेगी डबल किस्त

मोदी सरकार यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में चुनावों से पहले किसानों को डबल किस्त का तोहफा दे चुकी है. ऐसी चर्चा है कि इन चुनावों का फायदा राज्य के किसानों को मिल सकता है और यहां के किसानों को 2000 की जगह 4000 रुपए किस्त के तौर पर मिलेंगे. हालांकि सरकार की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

इस दिन जारी होगी 10वीं किस्त

सरकार ने अबतक 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रुपए भेज चुकी है. अब 10वीं किस्त की तारीख तय हो चुकी है. इस किस्ते के जरिए किसान के खाते में 2000 भेजे जाएंगे. केंद्र सरकार ने किसानों के खातों में भेजने के लिए 15 दिसंबर 2021 की तारीख तय की है. बता दें कि सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था. इस योजना के तहत जिन किसानों के खाते में पीएम किसान (PM Kisan) की 9वीं किस्त नहीं आई है उन्हें अब अगली किस्त के साथ पिछली राशि भी मिल जाएगी. यानी किसानों को अब 4000 रुपये मिलेंगे. लेकिन आपको बता दें कि यह सुविधा उन किसानों को ही मिलेगी जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराई होगी. अगर आपने भी आवेदन किया है उसे स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको एक साथ 4000 रुपये मिलेंगे.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم