*यातायात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक-* आज दिनांक 06.10.2021को पुलिस कार्यालय ककोर में पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के यातायात अधिकारी/कर्मचारी गणों की मीटिंग ली गई जिसमें जनपद के व्यस्त यातायात से सम्बन्धित कस्बों के बारे में जानकारी ली गई व यातायात संसाधनों व उपकरणों की उपलब्धता के बारे में पूछते हुए निर्देश दिये गये कि सभी कर्मचारी यातायात जैकेट डियूटी के दौरान जरुर पहनेगें। साथ ही चैकिंग के दौरान कैमरा चालू हालात में कंधे पर लगाएंगे । गाड़ियों की काली फिल्में व गाड़ियों पर कोई भी पुलिस नहीं लिखायेगा ना कोई पुलिस साइन लगाएगा । अगर कोई लगाए मिलता है तो गाड़ी सीज करने की कार्यवाही की जायेगी व अन्य आवश्यक निर्देश दिये गये।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यातायात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक
बल्लू शर्मा
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know