विद्युत करेण्ट से बालक की मौत, परिजन बदहवास
बिधूना औरैया
औरैया जनपद के बिधूना कस्वे के अंतर्गत मोहल्ला आर्य नगर में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की करंट लग जाने से दुखद मृत्यु हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्य नगर निवासी अनूप गुप्ता का डेढ़ वर्षीय पुत्र श्रेयांश शाम के समय घर में खेल रहा था जबकि घर में प्रियांश की मम्मी एवं अन्य परिजन खाना बनाने की तैयारी में लगे हुए थे उसी समय श्रेयांश ने इनवर्टर से टीवी के लिए गयी बिजली की लाइन को छू लिया जहां तार खुला होने से बच्चे का हाथ उसमें चिपक गया और वह 220 वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया जब तक परिजनों ने जाना तो लाइन कटकर, बच्चे को तत्काल लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक द्वारा देखने के बाद उसे सरकारी अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर बच्चे का जरूरी प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन कोई भी परिणाम ना आता दे कुछ देर बाद उपस्थित चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया आकस्मिक घर में घटी इस घटना से परिजन ही नहीं बल्कि सभी मोहल्ले वासी भी हतप्रभ रह गये और दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई पूरा परिवार भीषण सदमे में आ गया मोहल्ले के लोग भी बच्चे के मासूम चेहरे को भुला नहीं पा रहे हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को इस संकट से शीघ्र उबारने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know