कुठौंद (जालौन) 21 अक्टूबर। विकास खंड कुठौंद के ग्राम कोटा मुस्तक़िल प्रधान बृजेश कुमार मजरा मुरलीपुर के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी मुजाहिर के खिलाफ अनैतिक तरीके से धरना प्रदर्शन विकासखंड परिसर में किया गया। वहीं जबकि प्रधान के घर के ही जॉब कार्ड धारक फूल श्री पति बृजेश कुमार का मनरेगा भुगतान किया गया है। ग्राम पंचायत में पच्चीस लाख के लगभग कच्चा लेवर भुगतान हो चुका है। सचिव द्वारा ग्राम में सही मानक तथा नियम के आधार पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें ग्राम प्रधान के द्वारा जबरन कुछ ना कुछ अनैतिक कार्य कराने का दबाव बनाता है। जैसे कि अपने घर के इंटरलॉक का भुगतान करने का दबाव बना जा रहा हैं और मनरेगा से मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग बनवाने का दबाव बना रहे हैं। इन सभी कार्यों का भुगतान देने का प्रधान अपना दबाव बना रहा है। जबकि प्रधान द्वारा बताए कार नियम के विरुद्ध हैं। इसी क्रम में और एक खबर सामने आई है कि गौशाला में गायों की संख्या 46 जोकि मौजूद है और प्रधान द्वारा दिखाई जा रही है। गौशाला में बंद गायें 93 हैं। ऐसा प्रधान कहकर भुगतान कराने की कह रहे हैं। इसमें भी सचिव पर दबाव बनाते हैं। इनके किसी भी बात का समर्थन नहीं किया जा रहा है। जिसके वजह से सचिव के खिलाफ धरना प्रदर्शन का दिखावा किया गया। इसलिए इसकी विशेष ध्यानाकर्षण के अनुसार शासन व प्रशासन द्वारा जांच कराई जाए।
*कोटा मुस्तक़िल ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा सचिव पर बनाया जा रहा है अनैतिक दबाव*
सौरभ त्यागी
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know