उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया । आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के अवसर पर रविवार को पुलिस विभाग में एक विशेष सफाई अभियान चलाये जाने हेतु प्राप्त आदेशो के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद औरैया की पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय/समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयो/समस्त शाखाओं/थानों/चौकी/फायर स्टेशन/ संस्थानों/बैरको आदि में सफाई अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों द्वारा साफ-सफाई की गई । सफाई अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा बैरकों, कार्यालय एवं अवासीय/अनावासीय भवनो के परिसरों एवं उनके आसपास सफाई कर प्लास्टिक व अन्य प्रकर के कूडे-कचरे को हटाया गया इस दौरान आवासीय/अनावासीय भवनों में लगे कूलरों, पंखो की भी साफ-सफाई की गई ।
साफ-सफाई के दौरान निकले गीले व सूखे कूडे-कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर पूर्ण सावधानी बरतते हुए समुचित तरीके से यथास्थान पहुंचाया गया । तथा परिवहन शाखा/थानों/चौकी/फायर स्टेशन/यू0पी0 112 के वाहनों की भी साफ-सफाई की गई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया ।“आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगो में जागरूकता उत्पन्न करना, लोगों को संगठित करना और स्वच्छ भारत पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है । जिसके क्रम में कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन कराते हुए “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह के अवसर पर आज पुलिस विभाग में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know