Top News

उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाए निर्बाद बिजली--लाखन सिंह

*उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाए निर्बाद बिजली--लाखन सिंह*


*ककोर,औरैया।* ककोर मुख्यालय स्थित विकास भवन पर कृषि राज्य मंत्री ने जिले के बिजली इंजीनियरों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने समस्त अवर अभियंताओं को शासन की मंशा से अवगत कराया। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति बहाल करने व बिजली चोरी रोकने की कवायद पर जोर दिया। जनमानस में विभाग की महत्ता को समझाते हुए बिजली चोरी की जांच, राजस्व निर्धारण व शमन शुल्क आदि पर विस्तृत चर्चा की।
कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि कोई निर्दोष उपभोक्ता बिजली चोरी के मामले में न फंसाया जाए। उन्होंने दिबियापुर व औरैया डिवीजन के अधिकारियों व उपखंड अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी स्थायी विच्छेदन के मामले कार्यालय में लंबित हैं, तत्काल पीडी फाइल तैयार कराई जाए। जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े और वह बकाया भुगतान समय से जमा कर सकें। उन्होंने सरकार की कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तहसील मुख्यालय क्षेत्र में 20 व जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं के बीच अच्छी छवि बनाने की पहल सभी उपखंड अधिकारी करें। जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करने, जर्जर लाइनों को बदलने व अन्य आवश्यकता के अनुरूप सभी कार्यों का समावेश कराएं। प्रमुख रूप से गांव घसारा, सल्हूपुर, मोहारी, खानपुर आदि स्थलों पर बिजली उपकेंद्र बनाने के भी निर्देश दिए। कृषक फीडर ज्यादा से ज्यादा बनाए जाएं। इसके अलावा निर्माणाधीन उपकेंद्र सेहुद का तीव्र गति से कार्य कराया जाए। भंडार गृह आनेपुर के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि सभी किसानों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए। अधीक्षण अभियंता इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ,अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे, अधिशासी अभियंता सूर्य प्रताप, नरेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم