■ *लौहपीटा समाज की महिला मीना ने भोजन कराकर कन्याओं को दिया दान*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के याकूबपुर कस्बे में नवरात्र के अवसर पर लौहपीटा समाज की महिला ने अत्यंत श्रद्धा पूर्वक कन्या भोज करा कर कन्याओं को दान दिया ।
लौहपीटा समाज की महिला मीना ने अत्यंत श्रद्धा पूर्वक नौ दिन व्रत रहकर नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या भोज कराया, इस मौके पर मीना ने अपने पुत्रों करण सिंह, राहुल, शिवम तथा बेटी प्रीति के सहयोग से कन्या भोज कराया इस मौके पर उन्होंने कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें दान दिया, लौहपीटा समाज की महिला मीना ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष नवरात्र व्रत रखती हैं व कन्या भोज करा कर कन्याओं को दान देती हैं इससे उन्हें शांति मिलती है,लौहपीटा समाज की महिला मीना द्वारा कन्या भोज कराने पर कस्बा याकूबपर व मोहल्ले वासियों ने उनकी सराहना की है।।
फ़ोटो
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know